फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Vidhita got first place in rangoli

Hardoi News: रंगोली में विधिता ने पाया प्रथम स्थान

Thu, 14 Mar 2024 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 14 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vidhita got first place in rangoli
हरदोई। श्री वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें विधिता श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में वैष्णवी शुक्ला ने बाजी मारी।
विज्ञापन

विद्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दीप जलाकर किया। विद्यालयों की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा विधिता श्रीवास्तव ने प्रथम, सनातन धर्म इंटर कॉलेज की छात्रा मोनू गौतम ने द्वितीय और वेणी माधव कॉलेज की छात्रा रिया सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा देवी इंटर कॉलेज कार्तिकेय सिंह और प्रखर गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार मिला। निबंध प्रतियोगिता में वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा वैष्णवी शुक्ला को प्रथम, इसी विद्यालय की कसक सिंह को द्वितीय, रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज के वैभव मिश्रा को तृतीय स्थान मिला। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की निष्ठा पाल और गंगा देवी इंटर कॉलेज के वैभव शुक्ला को सांत्वना पुरस्कार मिला।

प्रधानाचार्य गीता शुक्ला ने सभी का स्वागत और आभार व्यक्त किया। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद, जीआईसी प्रवक्ता सुधाकर बाजपेई सहित विद्यालय के शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed