फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Video of woman being dragged on the road in Hardoi goes viral report on two PRD two policemen suspended

यूपी पुलिस का ये कौन सा रूप: महिला को सड़क पर घसीटने का वीडियो वायरल, दो पीआरडी पर रिपोर्ट; दो सिपाही निलंबित

Sat, 30 Sep 2023 09:00 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 30 Sep 2023 09:00 PM IST
सार

Viral Video: महिला पीआरडी उसे घसीटते हुए महिला थाने की तरफ ले गईं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन
Video of woman being dragged on the road in Hardoi goes viral report on two PRD two policemen suspended
महिला को घसीटकर ले जाती यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास दो महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में एक महिला को सड़क पर घसीटकर ले जाते हुए दो महिला पीआरडी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी ने दो महिला सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। महिला की तहरीर पर दो महिला पीआरडी के खिलाफ रिपोर्ट भी महिला थाने में दर्ज की गई है।

विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ागांव निवासी प्रमिला कई समस्याओं से परेशान है। मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। उसका पति उससे अलग रहता है। परेशानियों के कारण वह मानसिक रूप से कमजोर भी हो गई है। शनिवार को दिन में लगभग 12 बजे वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने बैठी थी। वह आने जाने वाले लोगों के साथ ही पुलिस कर्मियों के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर कुछ महिला पुलिस कर्मी मौके पर गईं और उसे वहां से हटाने लगीं। इस पर महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की दीवार पर चढ़ने की कोशिश करने लगी। महिला पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उसे पकड़ा और महिला पीआरडी के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन

महिला पीआरडी उसे घसीटते हुए महिला थाने की तरफ ले गईं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि पूरे मामले में दो महिला सिपाही माजिदा परवीन और विजयलक्ष्मी को निलंबित किया गया है। पीआरडी मोहिनी द्विवेदी और बबिता के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed