फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Vehicles without high security number plates plying on the road

Hardoi News: सड़क पर दौड़ रहे बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहन

Thu, 25 Sep 2025 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:14 PM IST
सार

हरदोई में सख्त आदेशों के बावजूद लगभग पौने दो लाख वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सड़क पर चल रहे हैं। अधिकारियों द्वारा चालान किया जा रहा है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला है। इससे यातायात नियमों की अनदेखी हो रही है।

विज्ञापन
Vehicles without high security number plates plying on the road

विस्तार

हरदोई। सरकार और परिवहन विभाग के सख्त निर्देशों के बाद भी जिले में तमाम वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रहे हैं। जिले में करीब पौने दो लाख वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है। ऐसे वाहन सड़क पर धड़ल्ले से घूम रहे हैं। अधिकारी ऐसे वाहन चालकों पर खानापूर्ति के लिए कार्रवाई कर देते हैं लेकिन स्थायी रूप से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।
विज्ञापन


सरकार ने सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दी थी। वाहनों में लगी सामान्य नंबर प्लेटों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में बदलने के लिए 31 मार्च 2022 तक का समय भी दिया था। इसके बाद भी जिले में करीब पौने दो लाख से अधिक वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के हैं। जिले में करीब 5,42,538 वाहन पंजीकृत हैं। नियम 31 मार्च 2022 को पूरी तरह से लागू किया गया था तब करीब 3.88 लाख वाहन थे। उस समय करीब 1.84 लाख वाहनों के नंबर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में नहीं बदले जा सके।
विज्ञापन

इसके बाद करीब डेढ़ से दो हजार लोगों ने वाहनों पर नंबर प्लेट बदलवाई। फिर भी कुछ वाहन मालिकों ने ध्यान नहीं दिया। अब बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहन मिलने पर चालक का चालान कर दिया जाता है लेकिन स्थायी रूप से कोई कार्रवाई नहीं होती। इसको लेकर न तो परिवहन विभाग के अधिकारी गंभीर हैं और न वाहन चालक।
विज्ञापन
विज्ञापन





हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने वालों पर जुर्माने का प्रावधान है। वाहन चालकों को हिदायत दी जाती है कि वह आवेदन कर नंबर प्लेट बदलवाएं। यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। -अरविंद कुमार सिंह, एआरटीओ, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed