{"_id":"5e5e9ca78ebc3eeb215b0645","slug":"vehicle-rent-hardoi-news-knp5483901113","type":"story","status":"publish","title_hn":"न मिला बैंक संबंधी विवरण तो नहीं मिल सकेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न मिला बैंक संबंधी विवरण तो नहीं मिल सकेगा किराया
विज्ञापन
हरदोई। लोकसभा निर्वाचन में लगे कई वाहनों के स्वामियों ने बैंक संबंधी विवरण मांगे जाने के बाद भी नहीं उपलब्ध कराया है। यदि चार मार्च तक विवरण न दिया तो उसके बाद किराए की जिले में आई धनराशि मुख्य निर्वाचन अधिकारी को वापस कर दी जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में भारी वाहनों को अधिग्रहित किया गया था। जिसका उन्हें भुगतान करना है। कुछ वाहन स्वामियों द्वारा बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड एवं बैंक शाखा का विवरण उप संभागीय परिवहन कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त के अतिरिक्त तीन फरवरी 2020 को विभिन्न समाचार के माध्यम से भी वाहन स्वामियों से बैंक खाता संख्या आदि उपलब्ध कराने को कहा गया है लेकिन अभी तक कतिपय वाहन स्वामियों द्वारा उक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
उन्होंने सभी कतिपय भारी वाहन स्वामियों को निर्देश दिए हैं कि चार मार्च तक लोकसभा में प्रयुक्त अपने वाहन से संबंधित बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड एवस बैंक शाखा का विवरण जिला निर्वाचन कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराएं ताकि आपके वाहनों के किरार का भुगतान किया जा सके।