फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Vehicle hits two brothers riding a bike, one dead

Hardoi News: बाइक सवार भाइयों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 14 Jan 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 14 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Vehicle hits two brothers riding a bike, one dead
फोटो-32- प्रमोद। स्रोत परिजन
विज्ञापन

- दर्जी की दुकान से कपड़े उठाने जा रहे थे, दूसरे का लखनऊ में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी


भरावन। दर्जी (टेलर) की दुकान से कपड़े उठाने जा रहे बाइक सवार चचेरे भाइयों को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
अतरौली थाना क्षेत्र के जखवा गांव निवासी प्रमोद कुमार (25) अपने चचेरे भाई सौरभ (20) के साथ रविवार देर शाम अतरौली में टेलर की दुकान पर बाइक से कपड़े लेने जा रहा था। अतरौली भटपुर मार्ग पर मुड़िया खेड़ा गांव के पास पीछे से आए किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजन दोनों को अतरौली के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां से दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय प्रमोद की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि सौरभ का उपचार एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। उसकी भी हालत नाजुक है। प्रमोद पांच भाई बहनों में चौथे नंबर का और अविवाहित था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि फिलहाल घटना की जानकारी नहीं है। अगर परिजन कोई तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed