{"_id":"595e7b034f1c1b893f8b4578","slug":"vehicle-crushed-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने बाइक सवार साले-बहनोई को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन ने बाइक सवार साले-बहनोई को कुचला
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
मुर्दाघर के बाहर मौजूद मृतकों के परिजन और पुलिसकर्मी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर चौपाल सागर के निकट बुधवार देर रात किसी वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक मृतक की जेब से मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी गई। पता चला कि मृतक आपस में साले-बहनोई थे।
विज्ञापन
बिलग्राम क ोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुल्हाड़ा निवासी जाबिर (32) पुत्र मोहम्मद साबिर चावल का थोक विक्रेता था। वह साले शब्बू (28) पुत्र कमरूद्दीन निवासी मढ़िया के साथ साझे में कारोबार करता था। सोमवार को जाबिर शब्बू के साथ बाइक से कारोबार के सिलसिले में पीलीभीत गया था।
विज्ञापन
बुधवार की रात दोनों वापस लौट रहे थे। बाइक चला रहा शब्बू हेलमेट लगाए था। देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर चौपाल सागर के निकट किसी वाहन ने दोनों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने जाबिर के पास मिले मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी गई। रात तकरीबन 12 बजे जाबिर के परिजन वहां पहुंचे और शव देखकर बिलख पड़े। गुरुवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। कमरूदीन ने बताया कि हरदोई पहुंचने के बाद शब्बू को बहनोई को भेजने बिलग्राम जाना था।
रात करीब आठ बजे फोन कर शब्बू ने देर से घर पहुंचने की बात कही थी। जाबिर चार भाइयों में बड़ा था। उसके तीन बेटे व एक बेटी है। शब्बू दो भाइयों में बड़ा था। उसके दो बेेटे हैं। कोतवाल बलवीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है।
बिखर गई अफरोज की दुनिया
हरदोई। जाबिर के परिवार में माता-पिता के अलावा नौ भाई बहन थे। भाई बहनों में जाबिर दूसरे नंबर का था। जाबिर की पत्नी अफरोज पति की मौत की खबर सुनकर बदहवास हो गई। जाबिर के चार बच्चे इमरान (9), सलमान (7), अली (5 )और फलक (2) हैं। बच्चों को और कुछ तो एहसास नहीं था लेकिन सबको बिलखता देख वह भी फूट फूट कर रोने लगे।
कारोबार के लिए निकले थे, मिल गई मौत
हरदोई। जाबिर की परिजनों की मानें तो इन दिनों वह अपने साले के साथ साझे में कारोबार कर रहा था। इसी सिलसिले में साले शब्बू के साथ बाइक से पीलीभीत गया था लेकिन मौत से मुलाकात ने सारे सपने चूर कर दिए। शब्बू सिलाई का काम दिल्ली में करता था और ईद में घर आया था। तब से वह गांव में ही रुका हुआ था और बहनोई के साथ कारोबार कर रहा था।
परिजनों ने किया हंगामा
हरदोई। जाबिर और शब्बू के परिजनाें ने मोर्चरी के बाहर हंगामा किया। दरअसल दोनों मृतकों के परिजनों को उनकी मौत का भरोसा ही नहीं हो रहा था। कुछ परिजनों ने जाबिर की सांसे चलती होने की बात कही। इस पर हंगामा शुरू हो गया। हंगामा होते देख इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनोज देशमणि ने जांच की। डॉक्टर ने जाबिर को मृत घोषित कर दिया तब परिजन शांत हुए।