{"_id":"5df677a48ebc3e87b679834d","slug":"vegitable-seller-suicide-hardoi-news-knp5324316135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेता ने खुद को तमंचे से गोली मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी विक्रेता ने खुद को तमंचे से गोली मारी, मौत
विज्ञापन
अमित कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुही में नशे के लती सब्जी विक्रेता ने घर में खुद को तमंचे से गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ग्राम जमुही निवासी अमित कुमार (30) पुत्र शिवरतन गांव की बाजार में सब्जी बेचता था। शनिवार रात वह बिना बताए घर से चला गया और रविवार तड़के तीन बजे घर पहुंचा। इस पर पत्नी नीलम ने उससे रात भर गायब रहने के बारे में पूछा तो कोई जवाब दिए बिना वह सो गया। सुबह चार बजे नीलम चार वर्षीय पुत्र आयुष को शौच कराने के लिए बाहर ले गई।
इस बीच अमित ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। सीने पर दाहिनी तरफ गोली लगने से मौके पर ही अमित की मौत हो गई। सूचना पर पिहानी कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नीलम से जानकारी ली। मौके से ही तमंचा भी बरामद हुआ। नीलम ने बताया कि अमित नशे और जुए का लती था।
इसके कारण पिता शिवसरन और शिवरानी भी उससे अलग रहते हैं। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। दो छोटे भाई अनूप और शैलेंद्र है। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।