फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   vDO suspended, village head action

वीडीओ निलंबित, प्रधान पर कार्रवाई

Thu, 05 May 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 05 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
vDO suspended, village head action
ऑफिस - फोटो : demo pics

हरदोई। ब्लाक अहिरोरी के महिनकुंड में फर्जी भुगतान के मामले में शिकायत करना ग्राम प्रधान को भारी पड़ गया। शिकायत पर कराई गई जांच में दोषी मिले ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया, जबकि ग्राम प्रधान पर भी कार्रवाई के निर्देश देते हुए डीपीआरओ को जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन


अहिरोरी ब्लाक की ग्राम पंचायत महिनकुंड में राज्य वित्त आयोग की धनराशि से बिना कार्ययोजना बनाए भुगतान करने की शिकायत ग्राम प्रधान ने मुख्य विकास अधिकारी से की। जिसकी जांच में शिकायत सही पाई गई। सीडीओ टीके शिबु ने जिला विकास अधिकारी उग्रसेन सिंह यादव को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला विकास अधिकारी ने वीडीओ जितेंद्र वर्मा को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया। जबकि अभिलेखों का परीक्षण कराए जाने पर भी गड़बड़ी मिली है। जिसको लेकर जिला विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान पर भी कार्रवाई करने की संस्तुति डीपीआरओ से की है। डीपीआरओ प्रदीप यादव ने बताया कि मामले की जांच एडीओ पंचायत से कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed