{"_id":"66ad2067f15f88153a01684d","slug":"vande-bharat-express-stood-still-for-30-minutes-hardoi-news-c-213-1-hra1002-117855-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 30 मिनट खड़ी रही वंदेभारत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 30 मिनट खड़ी रही वंदेभारत एक्सप्रेस
विज्ञापन
हरदोई। मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग पर वंदे भारत ट्रेनों को रौजा जंक्शन स्टेशन से पहले 30 मिनट तक रोका गया। ट्रेन के आगे आने वाली ट्रेन से मवेशी के टकराने से रूट बाधित हो गया था। इससे यात्री परेशान हुए।
मुरादाबाद-लखनऊ रेलमार्ग पर 22546 वंदेभारत ट्रेन देहरादून से चल कर लखनऊ आ रही थी। उसका बरेली जंक्शन के बाद लखनऊ जंक्शन में स्टॉपेज है। बृहस्पतिवार को रेल मार्ग पर रौजा जंक्शन क्षेत्र में गेट संख्या 326 के पास आगे जा रही एक एक्सप्रेस से मवेशी टकरा गया था। इससे रेल मार्ग बाधित हो गया। रेल मार्ग बाधित होने के कारण रौजा जंक्शन स्टेशन के बाद उसे रास्ते में रोक दिया गया।
इससे 30 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। ट्रेन के रास्ते में खड़े होने से यात्री परेशान हुए। वंदेभारत ट्रेन का स्थानीय स्टेशन से गुजरने का समय नौ बजे निर्धारित है, मगर मार्ग बाधित होने के कारण वह साढ़े नौ बजे के बाद स्टेशन से गुजरी। वंदे भारत ट्रेन के कारण पीछे आ रही ट्रेनों पर भी असर पड़ा। कई ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचीं।