{"_id":"60a3e2198ebc3e74f947b674","slug":"vaccination-hardoi-news-not-interested-six-vaccinated-tuesday-hardoi-news-knp628999246","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन में दिलचस्पी नहीं, मंगलवार को छह ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन में दिलचस्पी नहीं, मंगलवार को छह ने लगवाया टीका
विज्ञापन
बिलग्राम। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद भी लोग वैक्सीनेशन को लेकर गंभीर नहीं है। सीएचसी बिलग्राम में मंगलवार को टीकाकरण जारी रहा, लेकिन मात्र 6 लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे।
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि लगातार प्रचार प्रसार करने के बाद भी टीकाकरण कराने वालों की संख्या में अपेक्षित इजाफा नहीं हो रहा है।
ब्लॉक के कार्यक्रम अधिकारी अनिरुद्ध मिश्रा ने बताया कि सीएचसी व स्वास्थ्य केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।
कोरोना के संक्रमण को रोकने व उसकी गंभीरता कम करने के लिए सभी का वैक्सीनेटेड होना आवश्यक है। इससे इतर मंगलवार को सीएचसी की टीम ग्राम बिंधौरी नेवादा पहुंची और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम के सदस्य शराफत हुसैन ने बताया कि गांव में 40 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया है, जांच में सभी लोग निगेटिव मिले हैं।
टीम ने घर-घर जांचा लोगों का स्वास्थ्य
शाहाबाद। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित की अगुवाई में मंगलवार को स्वास्थ्य टीम मंगलीपुर व लालपुर गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की। कोरोना के लक्षण नजर आने पर 12 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई, जिसमें सभी लोग निगेटिव पाए गए।
विज्ञापन
इस दौरान तहसीलदार रामवीर सिंह, डॉ. प्रवीण दीक्षित, डॉ. सौरभ गुप्ता, नव निर्वाचित प्रधान ऊदन लाल, लेखपाल नरेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे। इससे इतर मंगलवार को भी सीएचसी में टीकाकरण जारी रहा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित ने बताया कि हर रोज औसतन 60 से 70 लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
पीएचसी में दस लोगों ने लगवाई वैक्सीन
टोडरपुर। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ.अपूर्व अवस्थी ने बताया कि सीमित वैक्सीन होने के कारण मंगलवार को क्षेत्र के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन बंद रहा। जबकि पीएचसी पर मंगलवार को भी वैक्सीनेशन जारी रहा। मंगलवार को 10 लोगों ने पीएचसी पहुंच कर वैक्सीन लगवाई।