{"_id":"6438586c170e95c71a04f057","slug":"utensil-businessman-died-in-a-road-accident-hardoi-news-c-12-1-178220-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सड़क हादसे में बर्तन व्यवसायी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सड़क हादसे में बर्तन व्यवसायी की मौत
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-हरदोई मार्ग स्थित एक आश्रम के सामने स्थित पेट्रोल टंकी के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से बर्तन व्यवसायी की मौत हो गई।
कस्बा के मोहल्ला छोटा चौराहा निवासी जगदीश गुप्ता (70) बुधवार को परिवार के साथ छिबरामऊ गए थे। देर रात वापस आते समय लखनऊ-हरदोई मार्ग स्थित संत कृपाल नगर आश्रम के सामने गाड़ी में सीएनजी गैस भरवा रहे थे। इस बीच वह सड़क किनारे आकर खड़े हो गए। इसी दौरान बिना नंबर के तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
संडीला सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अनिल गुप्ता ने बताया कि परिवार में पांच पुत्र एक पुत्री है। बर्तन का व्यापार करते थे।
कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।