फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Use of abusive words against MLA, report filed

Hardoi News: विधायक के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 21 Sep 2023 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Use of abusive words against MLA, report filed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के फत्तेपुर मजरा नरामदनापुर के एक युवक ने बुधवार देर शाम संडीला विधायक अलका अर्कवंशी के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। ग्रामीणों ने मना किया तो युवक ने लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शांतिभंग में चालान कर दिया।

ग्राम प्रधान श्रीराम कश्यप ने बताया कि नरामदनापुर निवासी बाबूलाल बुधवार की शाम संडीला विधायक के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर रहा था। मना करने पर झगड़ा करने लगा। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed