फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Upgrade instructor miffed at slackness

नवीनीकरण में ढिलाई पर अनुदेशक खफा

Sat, 15 Aug 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 15 Aug 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Upgrade instructor miffed at slackness

जूनियर हाईस्कूल परिसर में हुई उच्च प्राथमिक अनुदेशक

विज्ञापन
शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में अनुदेशकों के नवीनीकरण के कार्य में ढिलाई पर रोष प्रकट किया गया।

एसोसिएशन के जिला महामंत्री कौशल किशोर ने अनुदेशकों की उपेक्षा पर शासन प्रशासन की निंदा करते हुए कहा कि एसोसिएशन अनुदेशकों के हकों की लड़ाई कर्मठता के साथ लड़ेगी। उन्होंने नवीनीकरण कार्य में कर्मचारी-अफसरों से देने की मांग की। कहा कि यह मुद्दा 19 अगस्त को गांधी भवन में होने वाली बैठक के दौरान तेजस्वी शुक्ला के समक्ष रखा जाएगा।

ब्लाक अध्यक्ष रामजी दीक्षित ने कहा कि अनुदेशक अपने हितों की लड़ाई में एसोसिएशन के साथ हैं। समस्त ब्लाक के अनुदेशकों से हाथ उठवाकर यह लड़ाई साथ लड़ने और कदम-कदम पर एसोसिएशन के रहने का संकल्प दिलाया। जिला कोषाध्यक्ष महबूबुर्रहमान ने कहा कि संगठन पर जोर देते हुए कहा कि अपनी आवाज एक साथ उठाएं।

इसके साथ ही उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने की सभी साथियों को सलाह दी। इस मौक पर मीडिया प्रभारी मुदित जैन, हरदोई नगर अध्यक्ष आलोक सिंह व टोडरपुर ब्लाक अध्यक्ष मुकेश ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर संजय, मौसमी, शिवानी, अजय और अंबुज आदि समेत ब्लाक क्षेत्र के अनुदेशक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed