{"_id":"3def7b0b7ae55d58b1ba3c51bf887073","slug":"unreserved-tickets-for-sleeper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्लीपर के लिए अनारक्षित टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्लीपर के लिए अनारक्षित टिकट
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sun, 30 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन के सफर के दौरान जनरल के डिब्बे की भीड़ से अब
विज्ञापन
यात्री बच सकेंगे। कम दूरी के सफर के लिए अभी तक यात्रियों को स्लीपर से
यात्रा करने के लिए अनारक्षित टिकट नहीं मिलता था, पर जल्द ही यात्रियों को
स्लीपर डिब्बे में बैठ कर यात्रा करने के लिए अनारक्षित टिकट मिल सकेगा।
हालांकि, यात्री को स्लीपर के डिब्बे का किराया अदा करना पड़ेगा, जबकि आरक्षण शुल्क से यात्रियों को छूट दी जाएगी। रेलवे जल्द ही नए सरकुलर को लागू कर यात्रियों को सुविधा देगी। कम दूरी का सफर अकसर यात्री जनरल के डिब्बे में बैठ कर ही करते हैं और यदि कोई यात्री अनारक्षित टिकट लेकर स्लीपर में बैठ जाता है तो फिर से उसे जुर्माना भुगतना पड़ता है, लेकिन अब यात्रियों को जनरल की भीड़ से छुटकारा मिल सकता है।
हालांकि, यात्रियों को इसके लिए जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी, पर स्लीपर में बिना किसी जुर्माने के बैठने को मिल सकेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे जल्द ही एक नया सरकुलर लाने वाली है जिसके अंतर्गत रेलवे कम दूरी की यात्रा करने वाले मुसाफिरों को स्लीपर का अनारक्षित टिकट देंगे।
इसके लिए रेलवे द्वारा यात्री से सिर्फ स्लीपर का किराया जमा कराया जाएगा, जबकि आरक्षण शुल्क पर छूट दी जाएगी। मसलन हरदोई से लखनऊ के बीच एक्सप्रेस ट्रेन का किराया जनरल का 50 रुपये है, पर आरक्षण कराने पर 140 रुपये का टिकट मिलता है, पर नया सरकुलर जारी होने पर यात्रियों को 20 रुपये के आरक्षण शुल्क की छूट देकर स्लीपर का 120 रुपये का किराया देकर टिकट मिल सकेगा और यात्री बिना किसी भीड़ के आराम से यात्रा पूरी कर सकेंगे।
स्थानीय स्टेशन के सीएमआई पीके त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रकार का सरकुलर जल्द ही लागू हो सकता है। हालांकि, अभी लिखित सूचना कोई नहीं आई है।