{"_id":"66d8aa550cb8b024df011354","slug":"unplanned-development-be-careful-babu-here-the-road-is-high-and-the-footpath-is-low-hardoi-news-c-213-1-hra1001-119229-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियोजित विकास : जरा संभल कर चलिए बाबू, यहां सड़क ऊंची और फुटपाथ नीचा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियोजित विकास : जरा संभल कर चलिए बाबू, यहां सड़क ऊंची और फुटपाथ नीचा है
विज्ञापन
हरदोई। अनियोजित विकास की झलक शहर में ही सोल्जर बोर्ड चौराहे से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तिराहे के मध्य देखने को मिल जाएगी।
यातायात की सुगमता के लिए यहां करीब 400 मीटर से अधिक लंबाई वाले मार्ग पर डिवाइडर भी बनवाए गए हैं। डामरीकृत मार्ग को बनवाए जाने से यह मार्ग फुटपाथ से करीब छह से आठ इंच ऊंचा हो गया है। इससे आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीवीआईपी मूवमेंट के समय तो चार पहिया और दो पहिया वाहन चालकों को फुटपाथ तक वाहन लाने में हादसों की आशंका भी रहती है।
शहर में नगर पालिका परिषद की सीमा में आने वाले सोल्जर बोर्ड चौराहे से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तिराहा मार्ग करीब ढाई साल पहले बनवाए जाने के साथ ही यातायात की सुगमता के उद्देश्य से मार्ग पर डिवाइडर भी बनवाए गए। डिवाइडर बन जाने से मार्ग पर दोनों ओर से आवागमन तो वन-वे हो गया, लेकिन फुटपाथ मार्ग के बराबर में न बन पाने से राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
सोल्जर बोर्ड चौराहे से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तिराहे तक मार्ग की एक ओर लंबाई करीब 400 मीटर से अधिक होगी। इसी मार्ग पर कलक्ट्रेट और विकास भवन सहित अन्य कार्यालयों के भी रास्ते जुड़े हैं। लखनऊ रोड से सीधा मार्ग जुड़ा होने और पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस होने के कारण इसी मार्ग पर वीआईपी मूवमेंट भी अधिक रहता है। ऊंची सड़क और नीचे फुटपाथ होने से वाहन चालकों को असुविधा होती है। आगे चलने वाले वाहन की ओर से नीचा फुटपाथ होने के कारण साइड न दिए जाने से पीछे चल रहे वाहन ओवरटेक नहीं कर पाते हैं। यहां दो पहिया वाहन तक फुटपाथ पर ले जाने के लिए वाहन चालक को सावधानी बरतनी पड़ती है।
विज्ञापन
यह मार्ग नगर पालिका परिषद के दायरे में आता है। ऊंची सड़क और नीचे फुटपाथ की जानकारी है। फुटपाथ को सड़क के बराबर बनवाए जाने के लिए नगर पालिका परिषद प्रयासरत है। करीब 400 से अधिक लंबाई में दोनों ओर इंटरलॉकिंग कराए जाने के लिए बड़ी मात्रा में बजट की आवश्यकता होगी। जल्द ही इसके निर्माण के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव कराकर शासन से बजट की मांग की जाएगी। -विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद