{"_id":"2ccbb9ad81e0a46d3a53e51d4a7f579e","slug":"unnao-defeated-shajahanpur-three-runs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव ने शाहजहांपुर को तीन रन से हराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव ने शाहजहांपुर को तीन रन से हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 05 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अंडर 19 स्व. राकेश विक्रम सिंह मेमोरियल इंटर डिस्ट्रिक्ट स्टेट लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को उन्नाव एवं शाहजहांपुर की टीमों के बीच मैच हुआ जिसमें उन्नाव ने तीन रन से शाहजहांपुर की टीम को हार का मुंह दिखा दिया।
विज्ञापन
प्रमोद कुमार सिंह ने स्व. राकेश विक्रम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्नाव ने टास जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 170 रन बनाए। आलोक ने 65 रनों का योगदान दिया। जवाब में शाहजहांपुर की टीम 35 वें ओवर में 167 रन ही बना सकी और उसके सभी विकेट गिर गए। उन्नाव ने तीन रन से मैच जीत लिया। आलोक को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
मैच में निर्णायक की भूमिका में एनपी सिंह व अनूप राय मौजूद रहे। इस मौके पर अध्यक्ष कीर्ति सिंह, रवि शंकर तिवारी, प्रमोद कुमार सिंह, महेंद्र कुमार, राघवेंद्र सिंह, मिथलेश मिश्रा, अखिलेश सिंह आदि खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे। आयोजकों ने बताया कि 5 फरवरी को टूर्नामेंट का तीसरा मैच हरदोई और उन्नाव के मध्य सुबह साढ़े नौ बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन