फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Unleash capture sparked the BKU

कब्जा दिलाने को भाकियू भड़की

Wed, 12 Aug 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Wed, 12 Aug 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Unleash capture sparked the BKU

किसानों की भूमि पर कब्जा दिलाने समेत कई मांगों को

विज्ञापन
लेकर भाकियू भानु गुट के पदाधिकारियों और किसानों क ा कलक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना प्रदर्शन छठे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। पदाधिकारियों और किसानों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कार्रवाई कराने की मांग की।

कलक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते हुए भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने बताया कि भाकियू पदाधिकारियों और किसानों का प्रदर्शन लगातार तब तक जारी रहेगा जब तक केशन लाल निवासी मरई की भूमि पर कब्जा नहीं मिल जाता। जिन-जिन व्यक्तियों ने मेड़ तोड़ डाली है उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करके जेल भेजा जाए।

उन्होंने कहा कि प्रधान पति ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं वो ही सब खेल कर रहे हैं। आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों के इशारे पर मेड़ को तुड़वाया गया, जो कानूनन अपराध है। कहा कि भूमि पर कब्जा करवाने, किसानों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति कराने, जर्जर पुलों का निर्माण कराने, शेष ग्राम पंचायतों में मुआवजा शीघ्र से शीघ्र दिलवाने की मांगे भी शामिल हैं।

इस दौरान पदाधिकारियों व किसानों ने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंप कार्रवाई कराने की मांग की। इस मौके पर विशंभर नाथ राजवंशी, केशन लाल, चमेली देवी सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed