फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ' Unity and brotherhood in the conscious '

‘एकता और भाईचारा के लिए जागरूक करें’

Sun, 31 May 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 31 May 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
' Unity and brotherhood in the conscious '

एकीकरण समिति के सभी सदस्य जिले में एकता, भाईचारा,

विज्ञापन
धर्म निरपेक्षता एवं लोकतंत्र की भावना को बढ़ाने को सभी धर्म के लोगों को जागरूक करें और समय-समय पर गांव एवं नगरों में भी एकीकरण समिति की बैठकें आयोजित कराएं।

यह बात विकास भवन में शनिवार को जिला एकीकरण समिति की हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल ने कही। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने सभी सदस्यों से कहा कि जिले की गंगा जमुनी संस्कृति को संजोए रखें।

कहा कि यहां सभी धर्म एवं जाति के लोग मिल जुलकर एकता एवं भाईचारे के साथ रहते हैं, जो एक मिसाल है, फिर भी हम सभी को सावधान रहना चाहिए, ताकि कोई विघटनकारी गतिविधियां जनपद की शांति में विघभन न डाल सकें। सीएमओ डा. वीके गुप्ता ने कहा कि समाज में कोई भी हिंदू या मुसलमान नहीं है।

सभी इंसान हैं और सभी को मिल जुलकर रहना चाहिए एवं सभी धर्मों के त्योहार आदि में सभी को शामिल होना चाहिए। इस मौके पर डीसी मनरेगा अनिल सिंह, डा. सौरभ दयाल, यशवंत सिंह चौहान, डीएल गुप्ता, खालिद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed