फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Unique Cricket Club wins by 137 runs

यूनिक क्रिकेट क्लब ने 137 रन से दर्ज की जीत

Wed, 03 Feb 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Unique Cricket Club wins by 137 runs
शॉट मारने के बाद रन लेने के लिए भागता बल्लेबाज। संवाद - फोटो : HARDOI
पाली। भारतीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रभुदयाल वाजपेयी व जुम्मन खां की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को तीन मैच खेले गए। इसमें क्रमश: सिकंदर क्रिकेट टीम, इंडियन क्रिकेट क्लब और यूनिक क्रिकेट टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मैच ट्रैफिक इलेवन हिटर व सिकंदर क्रिकेट क्लब पाली के बीच हुआ। टॉस जीत कर सिकंदर क्रिकेट टीम ने पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करने उतरी ट्रैफिक इलेवन हिटर की टीम ने निर्धारित ओवर में 115 रन बनाए।
विज्ञापन

सिकंदर क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य हासिल कर मैच में जीत दर्ज की। दूसरा मैच भारत क्रिकेट क्लब पाली व इंडियन क्रिकेट क्लब पाली के बीच हुआ। भारत क्रिकेट क्लब पाली ने पहले बल्लेबाजी करते 80 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन क्रिकेट क्लब पाली की टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं तीसरा मुकाबला यूनिक क्रिकेट क्लब व भोरापुर क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। यूनिक क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोरापुर की टीम मात्र 89 रन पर ऑलआउट हो गई। यूनिक क्रिकेट टीम ने मैच में 137 रन से जीत दर्ज की। इस मौके पर सूरज, छोटू, अमन, गोलू, अभय दीपक, आयुष धीरू, मलिक इशरत अली, अहबाब, यूसुफ व साकेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed