{"_id":"6a6796656f86317e8005f159","slug":"unidentified-vehicle-hits-friends-on-a-bike-one-dead-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-153852-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
- सुनासीरनाथ मंदिर दर्शन करने जाते समय हुआ हादसा
- गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर बंदीपुर के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सोमवार सुबह बाइक सवार दोस्तों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सुनासीर नाथ मंदिर जाते समय हुए हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
नगर के मोहल्ला बंदीपुर निवासी संदीप (26) मजदूरी करते थे। पिता राम विलास ने बताया कि सोमवार सुबह संदीप चुंगी नंबर दो निवासी आकाश (25) के साथ लगभग 4:30 बजे बाइक से सुनासीरनाथ मंदिर जा रहे थे। गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर बंदीपुर के सामने किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. दिव्यांशू चंद्र वाजपेयी ने हालत गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में संदीप की मौत हो गई। एक साल पहले ही संदीप की शादी हुई थी। पति की मौत की सूचना पर पत्नी बदहवास हो गई। मल्लावां कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।