{"_id":"6aa2e431f5c12c08c608aeda","slug":"underground-pipe-damaged-at-amar-jawan-chowk-consumers-inconvenienced-hardoi-news-c-213-1-hra1001-156400-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अमर जवान चौक पर भूमिगत पाइप डैमेज, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अमर जवान चौक पर भूमिगत पाइप डैमेज, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
हरदोई। शहर में घरों तक रसोई गैस के तौर पर लिक्विड नेचुरल गैस (एलएनजी) की आपूर्ति के लिए डाले गए भूमिगत पाइपलाइन डैमेज होने से कई मोहल्लों में गैस की आपूर्ति ठप हो गई। अमर जवान चौक (सोल्जर बोर्ड चौराहा) के पास भूमिगत पाइपलाइन बुधवार रात क्षतिग्रस्त हो गई। इससे घरों को दी जाने वाली एलएनजी की आपूर्ति ठप हो गई। इससे पाइपलाइन से आपूर्ति पाने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गैस आपूर्ति के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) की तरफ से भूमिगत पाइपलाइन बिछाई गई है। इस पाइपलाइन से उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए गए हैं। घरों के किचन तक पाइपलाइन से गैस आपूर्ति होने के कारण लोगों की सिलिंडर पर निर्भरता कम हो गई है। अमर जवान चौक के पास मोड़ पर एलएनजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी, सांडी रोड, बावन चुंगी समेत शहर के कई मोहल्लों में आपूर्ति ठप हो गई। इससे उपभोक्ताओं के किचन में बृहस्पतिवार सुबह चूल्हे ही नहीं जल सके। वहीं सुबह के समय बच्चों को स्कूल भेजने के लिए चाय-नाश्ता और लंच बनाए जाने के लिए भी दिक्कतें हुईं।
वहीं अमर जवान चौक के पास भूमिगत पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण आपूर्ति ठप होने से आवास विकास काॅलोनी के उपभोक्ता परेशान हुए। उपभोक्ताओं ने एचपीसीएल के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। इस पर पाइपलाइन की मरम्मत के लिए एचपीसीएल की वैन अमर जवान आई। काम शुरू किए जाने से पहले ही पूरी आपूर्ति को बंद कर दिया गया। इससे सांडी चुंगी, बावन चुंगी आदि मोहल्लों के उपभोक्ताओं की भी आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
-- -
चाय-नाश्ता और भोजन के लिए जुटाई गई वैकल्पिक व्यवस्था
पाइपलाइन एलएनजी की आपूर्ति ठप होने से आवास विकास कॉलोनी सहित कई मोहल्ले में किचन में चूल्हे नहीं जले। लोगों को चाय-नाश्ता और खाना पकाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था जुटानी पड़ी। लोगों ने इंडक्शन चूल्हों का उपयोग किया।
-- -
एलएनजी उपभोक्ता संजय गुप्ता के मुताबिक रात में तो आपूर्ति मिली थी लेकिन सुबह घर पर बताया गया कि किचन तक गैस की आपूर्ति नहीं आ रही है। गैस की आपूर्ति न होने से किचन के कामों में देरी हुई।
पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति होने से सिलिंडर रिफिल की आदत छूट गई है। गृहिणी सीमा के मुताबिक इससे पाइपलाइन गैस पर ही निर्भरता बढ़ी है। बृहस्पतिवार सुबह अचानक गैस आपूर्ति ठप होने किचन के काम में रुकावट आई।
उपभोक्ता महेंद्र सिंह के मुताबिक अचानक गैस आपूर्ति ठप होने से घर के दैनिक कामकाज बाधित हुए। सुबह-सुबह आपूर्ति ठप होने से किचन के कामों में दिक्कतें आईं। इससे नाश्ता, खाना आदि बनाने में परेशानी हुई।
विपिन कुमार के मुताबिक पाइपलाइन से आपूर्ति मिलने के बाद से किचन में रसोई गैस को लेकर चिंता मुक्त हो गए थे लेकिन बृहस्पतिवार को अचानक आपूर्ति ठप होने से किचन के काम प्रभावित हुए। बच्चों को स्कूल जाने में भी देरी हुई।
-- -
एलएनजी आपूर्ति में दिक्कतों की जानकारी उपभोक्ताओं ने दी थीं। एचपीसीएल के क्षेत्रीय अधिकारियों को अवगत कराकर काम कराया गया। -दिलीप गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी