{"_id":"66857e6cc8a78b883b052491","slug":"uncontrolled-bus-runs-over-seven-people-sitting-on-the-roadside-injured-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-116510-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रोड किनारे बैठे सात लोगों पर चढ़ी बेकाबू बस, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रोड किनारे बैठे सात लोगों पर चढ़ी बेकाबू बस, घायल
विज्ञापन
पिहानी। पिहानी-जहानीखेड़ा मार्ग पर शिवापुरवा गांव के पास यात्रियों से भरी तेज रफ्तार निजी बस रोड किनारे बैठे सात लोगों पर चढ़ गई। हादसे में सभी सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इसमें से तीन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
बुधवार शाम चार बजे शिवापुरवा गांव निवासी पंकज (20) व वीरेंद्र (30) पुत्र रामलाल, लकी (18) पुत्र रामनरेश, आजाद (15) पुत्र जेजेराम, रविकांत (30) पुत्र रामऔतार गांव में रोड के किनारे बैठे थे। इससे कुछ दूरी पर पर नरधिरा निवासी अमित कुशवाहा (28) पुत्र रामबाबू व मोहित राठौर (23) पुत्र राकेश भी सड़क किनारे खड़े थे। पिहानी की ओर से जहानीखेड़ा की ओर सवारी लेकर जा रही निजी बस इन्हें कुचलती हुई निकल गई।
गंभीर रूप से घायल शिवापुरवा के पांच लोगों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी भेजा गया, जबकि शेष नरधिरा निवासी दो लोगों को आसपास प्राइवेट इलाज के लिए लाया गया। सीएचसी से पंकज, वीरेंद्र व लकी को हरदोई रेफर किया गया। हादसे के बाद चालक बस को दो किलोमीटर आगे ले जाकर ग्राम पंडरवाकिला के पास छोड़कर फरार हो गया। कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरु कर दी गई है।