{"_id":"6679aa64f9669f395a0b19df","slug":"uncontrolled-bike-collides-with-tree-youth-dies-hardoi-news-c-213-1-hra1002-116141-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डीआईओएस कार्यालय में ई- फाइलिंग से होगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डीआईओएस कार्यालय में ई- फाइलिंग से होगा कार्य
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यों की पत्रावली अब अधिकारी व कर्मचारी दबा नहीं सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्य ई-फाइल के माध्यम से किए जाएंगे। इससे कार्य में पारदर्शिता आएगी और समय सीमा भी निर्धारित होंगी। जिससे शिक्षकों को लाभ मिलेगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध 635 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 55 राजकीय माध्यमिक और 72 एडेड विद्यालय संचालित हैं। सरकारी व एडेड विद्यालयों में शिक्षकों की पत्रावली आदि का कार्य भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से किया जाता है। इसके अलावा पूर्व के कर्मचारियों की विभिन्न पत्रावलियां चल रही हैं। इसके अलावा कोचिंग पंजीकरण, परीक्षा केंद्र निर्धारण, मान्यता आदि के कार्य होते है।
शासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभी कार्यालयोंं में ई फाइलिंग की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एक ईएमडी का पद स्वीकृत किया गया है। जो ई- फाइल की मानीटरिंग करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में ई फाइलिंग होने से जहां कार्य में पारदर्शिता आएगी, वहीं समय सीमा निर्धारित होने पर कार्य भी समय से पूरा होगा। इससे शिक्षकों व विद्यालय संचालकों को लाभ मिलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ई फाइलिंग की व्यवस्था शुरू की जा रही है।