{"_id":"663675193f8169426006c695","slug":"uncontrolled-bike-collides-with-pole-during-trial-mechanic-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114131-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रायल के दौरान अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रायल के दौरान अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
हरदोई। मरम्मत के बाद ट्रायल के दौरान अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। घटना में ट्रायल ले रहा मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
सांडी थाना क्षेत्र के नीभापुर निवासी संदेश (19) बाइक मिस्त्री था। थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में उसकी दुकान थी। शुक्रवार शाम उसने एक बाइक की मरम्मत की। मरम्मत के बाद बाइक का ट्रायल करने निकल पड़ा। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। घटना में संदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया।
बाइक मिस्त्री संदेश की शादी तय हाे चुकी थी। वह दो भाइयों में छोटा था। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के किर्तियापुर गांव निवासी युवती से उसकी शादी तय हुई थी। जुलाई में बरात जानी थी। संदेश की शादी को लेकर परिजन काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे। शादी से संंबंधित खरीदारी परिजनों ने शुक्रवार दोपहर की थी, लेकिन हादसे में संदेश की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।