{"_id":"63ea79c59cf96b47be0313c0","slug":"uncontrolled-bike-collided-with-a-tree-one-killed-three-injured-hardoi-news-c-12-1-79112-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई ,एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई ,एक की मौत, तीन घायल
Mon, 13 Feb 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई एक की मौत, तीन घायल
- लखनऊ-हरदोई मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-हरदोई मार्ग पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हुई थी।
थाना कासिमपुर के ग्राम रसूलपुर आंट निवासी मुइनुद्दीन (22) अपने दोस्त वासिद (24), तहेमिदुल (22) और आकिब (35) के साथ
रविवार देर शाम संडीला से बाइक से वापस गांव जा रहे थे। लखनऊ-हरदोई मार्ग स्थित आसू तिराहे के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे मुइनुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों व पुलिस ने घायलों को संडीला सीएचसी भेजा। यहां से डॉक्टरों ने सभी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मुइनुद्दीन मधुमक्खी पालन करता था। वह चार भाई एक बहन में दूसरे नंबर का था। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को दे दिया गया है।