फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two youths raped a teenager in a car, Beniganj police chief turned them away, SP suspended him

Hardoi News: कार में दो युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, बेनीगंज कोतवाल ने टरकाया, एसपी ने किया निलंबित

Sun, 18 May 2025 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Two youths raped a teenager in a car, Beniganj police chief turned them away, SP suspended him
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में किशोरी के साथ कार में दो युवकों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

कोतवाल ने डेढ़ घंटे तक किशोरी और उसकी मां को कोतवाली में बैठाए रखने के बाद तहरीर बदलवा ली। वर्चुअल मीटिंग के दौरान बेनीगंज कोतवाल का झूठ रविवार सुबह एसपी ने पकड़ लिया। किशोरी की मां से कोतवाल के सामने ही एसपी ने वर्चुअली घटना की जानकारी ली। हकीकत पता चलने पर कोतवाल को जमकर फटकार लगाई। दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी नीरज जादौन ने बताया कि बेनीगंज कोतवाल कृष्ण बली सिंह को निलंबित कर दिया गया है।


बेनीगंज नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला शनिवार शाम अपनी बेटी (13) व परिजनों के साथ तिलक समारोह में एक गांव गई थी। उसी तिलक में सीतापुर जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के निगुआमऊ निवासी धर्मेंद्र, पिसावां थाना क्षेत्र के पेनी निवासी गुलशन भी आए थे। इनके साथ कुछ महिलाएं भी थीं। रात लगभग 11 बजे इन लोगों की कार में महिला ने अपनी पुत्री को बैठा दिया और बेनीगंज में उतार देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


इसके बाद गुलशन और धर्मेंद्र कार में सवार महिलाओं को चठिया गांव में उतारने चले गए। किशोरी को लेकर बेनीगंज जाते समय इन लोगों ने प्रतापनगर चौराहे से पहले धरेहरा पुल के पास कार रोक दी। कार की लाइट बंद कर किशोरी के साथ दोनोें ने दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को छोड़ दिया। गंभीर हालत में किशोरी घर पहुंची। रात में ही किशोरी को लेकर उसकी मां कोतवाली गई। कोतवाली में उसे डेढ़ घंटे तक बैठाए रखने के बाद कोतवाल कृष्ण बली सिंह ने तहरीर बदलवा ली। साथ ही सुबह आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




रविवार सुबह लगभग दस बजे एसपी नीरज जादौन रोज की तरह पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान किशोरी की मां बेनीगंज कोतवाली पहुंच गई और काेतवाल से तहरीर बदलवानेे पर नाराजगी जताने लगी। उसकी आवाज एसपी को सुनाई दे गई तो उन्होंने बेनीगंज कोतवाल से महिला से बात कराने को कहा। महिला ने एसपी को पूरी घटना बताई। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह को मौके पर भेजा। किशोरी की मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed