{"_id":"586fe1884f1c1b3b3d15858b","slug":"two-to-nine-trains-were-delayed-16-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":" नौ ट्रेनें दो से 16 घंटे देर से आईं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ ट्रेनें दो से 16 घंटे देर से आईं
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनें लेट
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरदोई रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को अप-डाउन लाइन चार घंटे ब्लॉक रही। शाजहांपुर में रेलवे ट्रैक पर मरम्मतीकरण का काम होने तक ट्रेनों का आवागमन रुका रहा। हरदोई रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली नौ ट्रेनें 2 से 16 घंटे देर से आईं।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के रौजा रेलवे स्टेशन के पास दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक मरम्मतीकरण का काम कराया गया। इस दौरान हरदोई रेलवे स्टेशन से होकर निकलने वाली ट्रेनें अलग-अलग स्थानों पर रुकी रहीं।
विज्ञापन
इसके चलते डाउन लाइन की तरफ जाने वाली छह ट्रेनें दो से 16 घंटे देर से आईं। ट्रेन नंबर 13050 अमृतसर-हावड़ा तय समय 9:35 बजे से 8 घंटे देर से आई। ट्रेन नंबर 14370 बरेली से शक्ति नगर निर्धारित समय 14:09 बजे से 2 घंटे 50 मिनट देर से आई।
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 13308 फिरोजपुर से धनबाद निर्धारित समय 10:10 बजे से 4 घंटे 30 मिनट देर से आई। ट्रेन नंबर 13006 पंजाब मेल अमृतसर से हावड़ा निर्धारित समय 8:30 बजे से 6 घंटे देर से आई।
ट्रेन संख्या 13256 चंडीगढ़ से पाटिलपुर निर्धारित समय 7:48 बजे से 8 घंटे देर से आई। ट्रेन संख्या 15006 देहरादून से गोरखपुर निर्धारित समय 17 बजे से 16 घंटे देर से आई। अप लाइन की तीन ट्रेनें देर से आईं।
जिनमें 12203 सहरसा से अमृतसर निर्धारित समय 7:36 बजे से 8 घंटे देर से आई। ट्रेन संख्या 14369 सिंगरौली से बरेली 10:20 बजे से 4 घंटे 30 मिनट देर से आई और 13151 कोलकता से जंमूतवी निर्धारित समय 12:30 बजे से 3 घंटे देर से आई।