{"_id":"6855982c1855cf427d06c2a9","slug":"two-secretaries-suspended-for-irregularities-and-negligence-in-development-works-hardoi-news-c-221-1-sknp1055-132872-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विकास कार्यों में गड़बड़ी व लापरवाही पर दो सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विकास कार्यों में गड़बड़ी व लापरवाही पर दो सचिव निलंबित
Fri, 20 Jun 2025 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 20 Jun 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। विकास कार्यों में गड़बड़ी व लापरवाही बरतने वाले दो पंचायत सचिव को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ की गई शिकायत जांच में सही साबित होने पर यह कार्रवाई हुई है।
मियागंज की ग्राम पंचायत कोरारी निवासी रामबरन सिंह की शिकायत पर डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से गांव में जांच कराई तो पता चला कि पंचायत भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के काम में 2.03 लाख खर्च किया गया। वहीं, मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का पैसा ग्राम प्रधान के बेटों के खाते में जमा पाया गया। मामले में प्रधान व पंचायत सचिव को नोटिस दिया गया था। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर सचिव वेद प्रकाश वर्मा को निलंबित कर दिया गया। प्रधान के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। प्रकरण में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ब्लाक बांगरमऊ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। निलंबन अवधि में वेद प्रकाश मियागंज कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
वहीं बीडीओ हसनगंज की रिपोर्ट के आधार पर सचिव दीपक मिश्रा समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहे और आवंटित ग्राम पंचायतों की आनलाइन प्रगति रिपोर्ट संतोषजनक न मिलने पर डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने निलंबित कर दिया है। एडीओ पंचायत असोहा को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए हसनगंज के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।