फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two power substations remained closed for one and a half hours due to fault

Hardoi News: फाल्ट से डेढ़ घंटे बंद रहे दो विद्युत उपकेंद्र

Sat, 31 Aug 2024 03:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Two power substations remained closed for one and a half hours due to fault
हरदोई। मेन लाइन में ओवरलोड के कारण फाल्ट से दो उपकेंद्र डेढ़ घंटे तक बंद रहे। इससे भीषण गर्मी में 15 हजार उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर में 12 विद्युत उपकेंद्र से 55 हजार लोगों को आपूर्ति की जाती है। शहर के विद्युत उपकेंद्रों की दो-दो लाइन एक साथ जुड़ी हुईं हैं। शहर की बिजली आपूर्ति लोकल फाल्ट के कारण आए दिन गायब रहती है। बृहस्पतिवार की रात साढ़े नौ बजे 132 केवीए मन्नापुरवा से गुरगुज्जा व सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र आने वाली लाइन का ओवरलोड के कारण जंफर जल गया। इससे दोनों उपकेंद्रों के क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। बिजली न आने से दोनों उपकेंद्र से जुड़े 15 हजार लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे।

करीब डेढ़ घंटे के बाद बिजली कर्मी पेट्रोलिंग कर फाल्ट खोज सके। इसके बाद लाइन का जंफर बांध कर आपूर्ति शुरू की गई। रात 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई विजय कुमार ने बताया कि मेन लाइन का जंफर जल गया था। उसको सही करके आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed