फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two people called the disabled youth their son

Hardoi News: निशक्त युवक को दो लोगों ने बताया अपना बेटा

Tue, 13 Feb 2024 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 13 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two people called the disabled youth their son
कछौना (हरदोई)। कछौना कोतवाली क्षेत्र में एक निशक्त युवक पर दो लोगों ने बेटा होने का दावा किया है। दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए। कई घंटे तक चली बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। अब पुलिस ने पूरे मामले पर विधिक राय लेने के साथ ही डीएनए टेस्ट कराने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के कामीपुर निवासी रामप्यारे ने पुलिस को बताया कि उनका इकलौता पुत्र गया प्रसाद (28) निशक्त है। अपनी बुआ संडीला कोतवाली क्षेत्र के खुटेहना गांव निवासी बिटोली देवी के यहां गया था। वहां से 22 जनवरी को लापता हो गया। उन्हें जानकारी मिली कि गया प्रसाद इनायतपुर निवासी भगवानदीन के घर है। इस पर वह इनायतपुर पहुंचा तो वहां भगवानदीन से विवाद हो गया।
विज्ञापन

वहीं, भगवान दीन का कहना है कि जिसे गयाप्रसाद बताया जा रहा है वह उसका पुत्र शिवपाल है। शिवपाल 10 साल पहले गायब हो गया था जो अब घर पहुंचा है। हंगामा होने पर दोनों पक्ष सोमवार को कछौना कोतवाली गए। काफी देर तक यहां उहापोह की स्थिति बनी रही। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। पूरे मामले पर विधिक राय भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीछे हटने को तैयार नहीं दोनों पक्ष
निशक्त युवक को लेकर भगवानदीन और रामप्यारे पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। दरअसल दोनों का दावा है कि निशक्त युवक उनकी इकलौती संतान है। दोनों के पास ही आधार कार्ड भी होने का दावा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि इतने साल में शक्ल काफी बदल जाती है और जो आधार कार्ड हैं वह इससे पुराने हैं। वहीं कुछ ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों के ही कोई संतान नहीं है। दोनों ने ही अलग-अलग स्थानों से लावारिस हालत में उसे उठाया है, लेकिन इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा। युवक से भी पूछताछ की गई, लेकिन मानसिक रूप से मंद और निशक्त होने के कारण वह कुछ बता नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed