{"_id":"614ccb128ebc3e02624d2bf2","slug":"two-more-cases-of-malariys-one-dengue-case-deducted-hardoi-news-knp6540288133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया के दो और रोगी मिले, डेंगू के अब तक 24 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया के दो और रोगी मिले, डेंगू के अब तक 24 केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मलेरिया और डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को 151 मरीजों के ब्लड सैंपलों की जांच कराई गई। लक्षणों के आधार पर इनमें से 60 मरीजों की मलेरिया की और 40 की डेंगू की जांच कराई गई। देर शाम तक दो मरीजों के मलेरिया से ग्रसित होने की पुष्टि हुई है। जिले में डेंगू के 24 मरीज अब तक मिल चुके हैं। इनमें से छह मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 18 घरों पर रहकर ही निजी डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से वायरल के साथ मलेरिया, डेंगू का कहर भी सामने आ रहा है। जिले में स्क्रब टाइफस के भी दो मरीज मिल चुके हैं। बुखार के नए मामले हर रोज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग बुखार के बढ़ते प्रकोप लेकर चिंतित है। बुखार पीड़ितों की पांच तरह की जांचें जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में कराई जा रही है। जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कुल 151 मरीजों के रक्त के नमूनों की जांच अस्पताल की पैथोलॉजी में हुई। देर शाम तक सभी मरीजों की रिपोर्ट नहंीं आई थी, लेकिन दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई थी। जिले में अब तक डेंगू के 24 मरीज मिल चुके हैं।
डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि शहर में चार मोहल्ले में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। दो गांवों में फॉगिंग कराई गई। 137 मकानों में इंडोर स्प्रे भी कराया गया है। 122 टीमों ने जनपद के 243 वार्डों में सफाई और 139 वार्डों में सैनिटाइजेशन कराया गया है। इस दौरान 14 लोगों के मकानों में लार्वा पाए गए हैं। इस पर संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर बचाव के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि किसी भी स्थिति में सहायता और जानकारी के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 9044007272 और 8318992863 पर जारी किया गया है।
विज्ञापन
दो मासूमों की मौत के मामले में डीएम अविनाश कुमार ने पूरी रिपोर्ट स्वास्थ्य महकमे से तलब की है। डीएम ने बताया कि एक बच्चे की मौत सेप्टीसीमिया के साथ एनीमिया के कारण से हुई है। एक दूसरे बच्चे की मौत भी टीबी के साथ एनीमिया के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सख्त चेतावनी दी गई है और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा गया है।