फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rush in buses due to PET; scramble for seats

Hardoi News: पीईटी के चलते बसों में उमड़ी भीड़, सीट के लिए मारामारी

Fri, 30 Oct 2026 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Rush in buses due to PET; scramble for seats
हरदोई। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष अनारक्षित ट्रेन के चलने से अभ्यार्थियों को काफी राहत रही। वहीं, परीक्षा छूटने के बाद रोडवेज बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा रहा। बसों के पहुंचते ही सीट पाने के लिए यात्रियों में जद्दोजहद शुरू हो गई। कई अभ्यर्थियों को सीट नहीं मिली तो उन्हें खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन


पीईटी अभ्यार्थियों के लिए मुरादाबाद मंडल की तरफ से गाड़ी संख्या 04322 (मुरादाबाद-लखनऊ) का संचालन किया गया। यह ट्रेन मुरादाबाद से चलकर रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई और बालामऊ स्टेशन पर रूक कर पहुंची। इससे परीक्षा देने के लिए लखनऊ जाने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। अनारक्षित ट्रेन होने के कारण अभ्यर्थियों को आरक्षण कराने की भी जरूरत नहीं पड़ी। हरदोई और आसपास के क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को भी लखनऊ पहुंचने के लिए एक अतिरिक्त रेल विकल्प भी रहा। इसके बावजूद बसों में भी यात्रियों का दबाव बना रहा। परीक्षा केंद्रों तक समय से पहुंचने की जल्दबाजी में अभ्यर्थी बसों में जगह पाने के लिए परेशान दिखे। सामान्य यात्रियों को भीड़ के चलते बसों में चढ़ने और सीट पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed