फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Body of a labourer found hanging from a tree in an orchard

Hardoi News: बाग में पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव

Fri, 30 Oct 2026 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Body of a labourer found hanging from a tree in an orchard
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के रसूलापुर गांव स्थित कुटी के पीछे बाग में शुक्रवार दोपहर एक मजदूर का शव चांदी के पेड़ से गमछे के फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर युवक की बाइक भी खड़ी मिली।
विज्ञापन

मल्लावां कस्बे के मोहल्ला बंदीपुर निवासी मंजेश राठौर (19) स्लैब (लेंटर) डालने वाली मिक्सिंग मशीन पर मजदूरी करता था। मृतक के भाई बृजेश राठौर ने बताया कि मंजेश शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से घर से निकला था। दोपहर साढ़े तीन बजे उसे भाई का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।परिजन युवक की मौत को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटनास्थल पर बाइक मिलने और युवक के पेड़ से लटके होने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed