फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two killed, two injured in bike collision

Hardoi News: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल

Tue, 31 Oct 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured in bike collision
माधौगंज। बिल्हौर कटरा मार्ग पर सोमवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। भाई की ससुराल जा रहे युवक की घटना में मौत हो गई, जबकि बेटी को करवा देकर वापस आ रहे बुजुर्ग ने भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन




सांडी थानाक्षेत्र के काईमऊ इमलिया निवासी सकलैन (25) के बड़े भाई राजू का निकाह तीन दिन पहले माधौगंज थानाक्षेत्र के जेहदीपुर गांव से हुआ था। सोमवार को सकलैन गांव के ही आसिफ (30) के साथ बाइक से भाई की ससुराल जेहदीपुर गांव जा रहा था। दूसरी ओर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हैवतपुर निवासी गंगादयाल (60) बेटी ममता को करवा देकर वापस घर जा रहे थे। माधौगंंज के पास उन्हें गांव का ही छोटे (25) मिल गया। इस पर वह छोटे के साथ बाइक पर सवार हो लिए। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर शेखनपुर गांव के पास स्थित एक गैस गोदाम के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

घटना में चारों गंभीर रूप स घायल हो गए। इन सभी को सीएचसी माधौगंज ले जाया गया। यहां सकलैन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बाकी तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान गंगादयाल की भी मौत हो गई। घटना में घायल आसिफ को परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए, जबकि छोटे का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





गम में बदल गया खुशी का माहौल



तीन दिन पहले ही सकलैन के बड़े भाई राजू का निकाह हुआ था। धूमधाम से बरात जेहदीपुर गई थी। निकाह के चलते घर में खुशी का माहौल था। ज्यादातर मेहमान रविवार की शाम को ही चले गए थे, लेकिन जो बचे थे वह भी खुश थे। इसी दौरान सोमवार को हुए हादसे में सकलैन की मौत की जानकारी से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। खुशी का माहौल गम में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed