{"_id":"e07da503cdfa3bd4bd8c9d95e3425d92","slug":"two-killed-in-road-accidents-three-injured-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, तीन अन्य घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुरसा थाना क्षेत्र के हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर जुजुआपुर के पास सड़क निर्माण में लगे डंफर से बाइक सवार टकरा गया। इससे बाइक सवार धर्मेद्र (22) पुत्र शिवराम निवासी ककरघटा थाना शाहाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के विषय में परिजनों ने बताया कि वह अपने मामा धनीराम निवासी ढोलिया जा रहा था। वह पिता के साथ दिल्ली में काम करता था। कुछ दिन पूर्व ही वह आया था। वह तीन बहनों में अकेला था। उसकी शादी हो चुकी है। घटना के बाद उसकी पत्नी सुशीला सहित परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
इधर, लोनार थाना क्षेत्र में कटरा बिल्हौर मार्ग पर बुधवार की रात सवायजपुर के पास ट्रक का टायर फट जाने पर ट्रक चालक नबी हसन (45) पुत्र रजा निवासी मरई थाना हरियावां अपने सहयोगी चालक वाहिद (55) निवासी सांडी के साथ मिल कर टायर बदल रहे थे। तभी तेज रफ्तार आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे नबी हसन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई भूरे ने बताया कि वह धान की भूसी लेकर जनपद फर्रुखाबाद जा रहे थे। उनके तीन पुत्र और एक पुत्री है। उन्हाेंने बताया कि लखनऊ मेें वाहिद की भी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, सड़क हादसे में जनपद लखनऊ के औरास बंथरा निवासी उपदेश सिंह (45) पुत्र दिग्विजय सिंह और उनके साथी बाराबंकी के हरोई निवासी कमलेश (48) पुत्र गया प्रसाद घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां से परिजन उनको अपने घर ले गए।