फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two killed in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

Thu, 17 Feb 2022 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents
हरदोई/संडीला। बघौली थाना क्षेत्र और संडीला कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में किसान और बाइक सवार की जान चली गई। पंपसेट लेकर जा रहे किसान को बाइक ने और डीजल लेने जा रहे बाइक सवार को रोडवेज बस ने मारी थी टक्कर।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम झपलपुरवा निवासी अनीस (32) खेती करते थे।
विज्ञापन

बुधवार को शाम वह गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए थे। देर शाम पंपसेट लेकर घर आ रहे थ। रास्ते में पंपसेट के पहिये का बोल्ट निकल गया। वह सड़क के किनारे पंपसेट खड़ी कर बोल्ट कस रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में अनीस के सिर में चोट लगने से घायल हो गया। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने दबोच लिया।
सूचना पर पहुंची पुुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में लिया। अनीस को घायलावस्था में परिजनों के साथ जिला अस्पताल भेज दिया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर बृहस्पतिवार को दोपहर रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्नाव जिले के औरास थाने के ग्राम चंदौरा निवासी दीपक (19) खेती करते थे।
बृहस्पतिवार को दोपहर बाइक से अपने भाई कुलदीप के साथ संडीला स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेने आ रहा था। रास्ते में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर नारायणपुर मोड़ के पास सामने से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद चालक बस लेकर मौके भाग गया। बाइक चला रहा दीपक हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया।
जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कुलदीप को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। 14 दिन पूर्व उसके पिता गजराज की बीमारी से मौत हो चुकी है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के मुठौली गांव निवासी राधामोहन बृहस्पतिवार को दोपहर बाइक से सवायजपुर से घर लौट रहा था। रास्ते में सामने से आई पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।

हेलमेट न लगाए होने से सिर मेें चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed