फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two inter-district vicious criminals arrested, 20-20 cases registered

Hardoi News: दो अंतरजनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार, दर्ज 20-20 मामले

Wed, 04 Dec 2024 11:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
Two inter-district vicious criminals arrested, 20-20 cases registered
माधौगंज (हरदोई)। माधौगंज थाना पुलिस ने दो अंतरजनपदीय शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शातिरों के खिलाफ हरदोई, उन्नाव और कन्नौज जनपद में 20-20 मामले दर्ज हैं। यह लोग लूट, छिनैती और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि माधौगंज थानाध्यक्ष केके यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार सुबह भूड़पुरवा के पास वाहनों की जांच का अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रोका गया। इनमें से एक भाग निकला, जबकि बाइक समेत दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम पता देहात कोतवाली क्षेत्र के ओमपुरी निवासी दीपू और टड़ियावां थाना क्षेत्र के गोपामऊ कस्बे के कन्नौजी पूर्वी निवासी आकाश उर्फ मोहित बताया।
विज्ञापन

आकाश के खिलाफ टड़ियावां थाने में आठ, देहात, माधौगंज, सुरसा और मल्लावां में एक-एक मामला दर्ज है। उन्नाव जनपद के बेहटा मुजावर में तीन, बांगरमऊ में चार और कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज में एक मामला दर्ज है। दीपू के खिलाफ कछौना, संडीला, पाली, सांडी और सुरसा में एक-एक मामला दर्ज है। देहात कोतवाली, शहर काेतवाली और लोनार में दीपू के खिलाफ दो-दो मामले दर्ज हैं। उन्नाव जनपद के अजगैन में तीन, सफीपुर में दो, गंगाघाट और सोहरामऊ में एक-एक मामला दर्ज है। इन लोगों ने पिछले कुछ दिनों में जनपद में हुई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक की नंबर प्लेट बदलकर देते थे घटनाओं को अंजाम
दोनों शातिर चोरों के खिलाफ गैंगस्टर के मामले भी दर्ज हैं। यह लोग बाइक की नंबर प्लेट बदलकर घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके पास से बरामद बाइक में भी गलत नंबर पड़े थे। चेसिस का नंबर भी बिगाड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन पुलिस ने इसकी जानकारी जुटा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed