फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two inter-district criminals injured in an encounter after being shot in the leg by police, both arrested.

Hardoi News: मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से दो अंतरजनपदीय शातिर घायल, दोनों गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2026 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Two inter-district criminals injured in an encounter after being shot in the leg by police, both arrested.
फोटो-10- पुलिस मुठभेड़ में गोली से घायल आरोपी अंकित। संवाद
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने एसओजी और स्वाट के साथ मिलकर मुठभेड़ के बाद दो अंतरजनपदीय शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बावन रोड पर बाईपास के पास हुई मुठभेड़ में दोनों शातिरों के पैर में पुलिस की गोली लगी। इनके पास से सोने की दो चेन, चोरी की स्कूटी, बिना नंबर की बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन




फतेहपुर जनपद के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के दुर्गानगर कॉलोनी निवासी अनवंती त्रिवेदी शिक्षिका हैं। बीते तीन जून को वह हरदोई शहर के आवास विकास कॉलोनी चौराहे पर खड़ी थीं। इस दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हें झांसा देकर चेन उतरवा ली थी और भाग निकले थे। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज की थी। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद एसओजी और स्वाट को भी सक्रिय किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार आधीरात के बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बावन बाईपास पुल के पास आरोपियों को घेर लिया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की तो पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। घटना में लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र के रामविहार कॉलोनी निवासी पवन कुमार और उन्नाव जनपद के अचलगंज थाना क्षेत्र के बंथरा निवासी अंकित वर्मा के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। सीओ ने बताया कि पवन कुमार मूलरूप से आजमगढ़ जनपद के थाना मेहनाजपुर के दंडबल गांव निवासी हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पवन पर दर्ज हैं 46, अंकित पर भी 28 मामले दर्ज

सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बेहद शातिर हैं। पवन के खिलाफ हरदोई की शहर कोतवाली में छह मामले दर्ज हैं। कासिमपुर थाने में भी पांच मामले दर्ज हैं। इसी तरह कानपुर नगर के नौबस्ता में छह, लखनऊ के आलमबाग में दो, आशियाना में तीन, बाजार खाला में तीन, कृष्णनगर में तीन, ताल कटोरा में पांच मामले समेत अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं। इसके खिलाफ सीतापुर जनपद के संडाना और उन्नाव व औरैया में भी मामले दर्ज हैं। इसी तरह अंकित के खिलाफ कानपुर, लखनऊ, उन्नाव के अलग-अलग थानों में 28 मामले दर्ज हैं।

फोटो-10- पुलिस मुठभेड़ में गोली से घायल आरोपी अंकित। संवाद

फोटो-10- पुलिस मुठभेड़ में गोली से घायल आरोपी अंकित। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed