{"_id":"66f1bf190d25d64c2c001a46","slug":"two-inter-district-cattle-thieves-arrested-59-cases-registered-against-one-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-120156-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो अंतर्जनपदीय मवेशी चोर गिरफ्तार, एक पर 59 मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो अंतर्जनपदीय मवेशी चोर गिरफ्तार, एक पर 59 मामले दर्ज
विज्ञापन
टड़ियावां (हरदोई)। स्वाॅट, सर्विलांस टीम और टड़ियावां थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतर्जनपदीय मवेशी चोर गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए चोरों के पास से एक पिकअप डाला, 21,500 रुपये, तीन मोबाइल फोन और दो तमंचा व चार कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए एक शातिर के खिलाफ हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली और शाहजहांपुर के अलग अलग थानों में कुल 59 मामले दर्ज हैं।
सीओ हरियावां संतोष कुमार सिंह ने बताया कि टड़ियावां थाना क्षेत्र के मामपुर मजरा आदमपुर निवासी वीरेंद्र कुमार की पत्नी विमला देवी ने 28 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसके मकान के बाहर बंधी भैंस को चोर चोरी कर ले गए। टड़ियावां पुलिस टीम के साथ ही स्वाॅट और सर्विलांस टीम को भी खुलासे के लिए लगाया गया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविवार देर रात सीतापुर से हरिहरपुर मार्ग पर बर्रा बैरियर पर संदिग्ध लोगों को रोकने की कोशिश की गई तो पिकअप सवार दो लोग वहां से भागने लगे। टड़ियावां थाना क्षेत्र के सखौरा गांव में इनकी घेराबंदी हुई तो पिकअप छोड़कर दो लोग पैदल भागने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में शाहजहांपुर जनपद के निगोही थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरहा थाना निवासी सईद बंजारा उर्फ सईदा उर्फ जुम्मी और लखीमपुर खीरी जनपद के पसिगवां थाना क्षेत्र के सहजनिया निवासी बब्बन शामिल हैं। इनके पास से तीन मोबाइल फोन, 21500 रुपये, एक पिकअप, दो तमंचा और चार कारतूस बरामद हुए हैं।
इस टीम ने की कार्रवाई
टडि़यावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक ओम प्रकाश सरोज, स्वाॅट टीम क प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, सर्विलांस के उपनिरीक्षक संतोष सिंह, स्वाॅट टीम के दीवान रामकृष्ण, सर्विलांस के सिपाही अंकुर चौहान, यादवेंद्र और नितिन।