फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two funerals took place together, everyone's eyes moist

Hardoi News: एक साथ निकले दो जनाजे, हर किसी की नम हुई आंखें

Mon, 26 Dec 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two funerals took place together, everyone's eyes moist
पिहानी। दिन भर की थकान के बाद घर वापस लौट रहे दो बाइक सवारों की मौत की खबर से राभा गांव में सोमवार को मातम छा गया। रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवारों को गन्ने से लदे ट्रक ने कुचल दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों के शव गांव पहुंचे, तो पूरे गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

राभा गांव निवासी हाशिम और इदरीस राज मिस्त्री थे। रविवार को दोनों शहर काम करने गए थे। देर शाम को दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में हरियावां थाने के बिलाहरी गांव के पास सामने से आ रहे गन्ने से लदे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए उन्हें कुचल दिया था। हादसे में हाशिम की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि इदरीस ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

हादसे की खबर जैसे ही राभा गांव पहुंची और मृतकों के घर में चीख-पुकार मच गई। महिलाओं को रोने की आवाजों से ठिठुरती रात का सन्नाटा तार-तार हो गया। गांव में रात भर मातम पसरा रहा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव ले जाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शवों के पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। हाशिम के परिवार में उसकी पत्नी नगमा के अलावा दो बेटी और दो बेटे हैं। वहीं इदरीश के परिवार में पत्नी के अलावा उसकी चार बेटियां और दो बेटे हैं। इन सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हरियावां थानाध्यक्ष कौशल किशोर का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।

बेटे के लिए परेशान रहता था हाशिम
राजमिस्त्री का काम कर अपने बच्चों के लिए दो जून की रोटी जुटाने वाले हाशिम का एक बेटा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। दिन भर की मेहनत के बाद जो भी उसके हाथ आता था। वह पैसा बेटे के इलाज पर खर्च हो जाता था। उसने अपनी हैसियत से कहीं बढ़ कर बेटे का इलाज कराया, लेकिन उसे कहीं से आराम नहीं मिला। इस कारण वह काफी परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed