फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   two brothers burned

ममेरे भाइयों की बाइक पेड़ से टकराकर जली, एक जिंदा जला

Wed, 04 Nov 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
two brothers burned
हरियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-पिहानी मार्ग पर बाइक सवार ममेरे भाई अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से जा टकराए। घटना में बाइक में आग लग गई और युवक की जलकर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम चुंगी निवासी रंजीत शुक्ला (22) पुत्र स्व. ब्रजकिशोर शुक्ला बिलग्राम रोड पर स्थित मैदा मिल में काम करता था। रंजीत के पारिवारिक मामा रामसेवक निवासी हरियावां थाना क्षेत्र के उतरा का निधन हो गया था। बुधवार को उनकी तेरहवीं थी।
विज्ञापन

इसमें शामिल होने के लिए रंजीत अपने ममेरे भाई अतुल कुमार (23) पुत्र स्व. श्रीकांत निवासी बिलग्राम चुंगी के साथ बाइक से उतरा गया था।
अतुल सदर तहसील में चपरासी है। शाम को दोनों एक ही बाइक से वापस आ रहे थे। हरदोई-पिहानी मार्ग पर उतरा तिराहे के निकट बाइक नीम के पेड़ से टकरा गई। पेड़ में टकराते ही बाइक जलने लगी और रंजीत भी जल गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उधर से पिहानी के कोतवाल महेश चंद्र टीम के साथ गुजरे। उन्होंने झुलसे अतुल को जलती हुई बाइक से अलग खींचा और जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के मुताबिक बाइक अतुल की थी और रंजीत इसे चला रहा था। अतुल को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
रंजीत के पिता ब्रजकिशोर शुक्ला की मौत एक दशक पहले हो चुकी है। रंजीत के साथ उसकी मां गुड्डी देवी और छोटी बहन रहती है। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। तीन बहनों के बीच रंजीत अकेला भाई था। उसकी मौत की जानकारी मिलते ही बहनें बदहवास हो गईं। मां गुड्डी देवी को संभालना मुश्किल हो गया।

पुलिस का जज्बा देख हर किसी ने की तारीफ
हरदोई से पिहानी जा रहे पिहानी कोतवाल महेश चंद्र ने मंजर देखा तो फौरन ही अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ सबसे पहले अतुल को निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। सोशल मीडिया से लेकर अन्य लोगों तक ने पुलिस के जज्बे की तारीफ की।
फोटो- 24- जलती बाइक से अतुल को निकालकर भागते पिहानी कोतवाल व अन्य पुलिसकर्मी। संवाद
फोटो- 25- रंजीत की फाइल फोटो।
फोटो-26- जिला चिकित्सालय में बिलखतीं रंजीत की मां गुड्डी और छोटी बहन नेहा। संवाद
फोटो- 27- घटना में झुलसा अतुल कुमार। संवाद
फोटो- 30- पेड़ से टकराकर जली बाइक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed