{"_id":"6952b900393b1dda8208945c","slug":"two-accused-arrested-with-410-grams-of-opium-worth-rs-125-lakh-hardoi-news-c-213-1-hra1006-142564-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 1.25 लाख कीमत की 410 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 1.25 लाख कीमत की 410 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-25- अफीम के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपी। संवाद
पिहानी। पुलिस ने शाहजहांपुर से अफीम खरीदकर ला रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 1.25 लाख रुपये कीमत की 410 ग्राम अफीम बरामद की गई है।
कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि रविवार रात पिहानी-करावां मार्ग पर ग्राम इटारा के पास रूंधपुरवा मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। युवकों ने अपना नाम और पता नगर के मोहल्ला खुरमुली निवासी अनस खान और कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमिरता निवासी मोहम्मद निसार बताया। तलाशी में आरोपियों के पास से 410 ग्राम अफीम मिली।
इसकी बाजार में 1.25 लाख रुपये कीमत बताई गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अफीम शाहजहांपुर से लाए हैं। अफीम को घर ले जा रहे थे। कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियाें को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।