फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   trump caomes indiathen kejriwal create roit in delhi

ट्रंप भारत आए तो केजरीवाल ने कराया दिल्ली में दंगा : नरेश अग्रवाल

Mon, 02 Mar 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
trump caomes indiathen kejriwal create roit in delhi
हरदोई में सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल। संवाद - फोटो : HARDOI
भरावन (हरदोई)। भरावन ब्लाक के मालपुर में रविवार को आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने दिल्ली हिंसा पर वहां के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत आए तो केजरीवाल ने दिल्ली में दंगा करा दिया ताकि लोगों को भ्रम हो जाए। नरेश अग्रवाल ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि अगर आंख उठाई तो दोनों आंखें नोच लेंगे।
विज्ञापन

भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला की ओर से मालपुर में आयोजित सम्मेलन में नरेश अग्रवाल ने कहा कि अगर दिल्ली में हिंसा हुई है तो इसकी जिम्मेदारी भी केजरीवाल को लेनी पड़ेगी। भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तान भारत का दुश्मन था, है और रहेगा। नरेश अग्रवाल ने कहा कि कश्मीर में तिरंगा शान से लहरा रहा है। मंदिर मुद्दे पर बहुत दलों ने राजनीति की, लेकिन भाजपा ने इस मुद्दे को भी हल करा दिया। नागरिकता संशोधन कानून पर हाय तौबा मचाने वालों पर कहा कि कुछ भी गलत नहीं हो रहा।
विज्ञापन

शोषित और पहचान को मोहताज लोगों को इस कानून से ताकत मिलेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कस नरेश अग्रवाल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन कुछ नहीं कर पाए। ऐसे मुख्यमंत्री बनने का भी क्या फायदा। बसपा अध्यक्ष मायावती अपने प्रत्याशियों से 30 हजार रुपये महीने वसूलती हैं। राहुल गांधी को लेकर कहा कि पहले अपना कद देख लें, फिर बात करें। कार्यकर्ता सम्मेलन में मिश्रिख सांसद अशोक रावत, बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, संडीला ब्लाक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed