{"_id":"5da4bec58ebc3e013c6cc7d5","slug":"truck-stops-on-railway-track-hardoi-news-knp519721999","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप ट्रैक पर फंसा ट्रक, डेढ़ घंटे बाधित रहा रेल यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप ट्रैक पर फंसा ट्रक, डेढ़ घंटे बाधित रहा रेल यातायात
विज्ञापन
हरदोई। खदरा रेलवे क्रासिंग पर रविवार रात लकड़ी लदा ट्रक अप रेलवे ट्रैक में फंस गया। इसकी सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में आरपीएफ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अप रूट पर रेल यातायात रोक दिया। लगभग दो घंटे बाद लकड़ी उतारकर क्रेन की मदद से ट्रैक से ट्रक हटवाया गया। इसके बाद यातायात बहाल किया गया।
खदरा रेलवे क्रासिंग पर रविवार रात 11.30 बजे लकड़ी लदे ट्रक का चालक ट्रैक पर ही ट्रक बैक करने लगा। इस बीच लोड अधिक होने के कारण ट्रक अप ट्रैक पर फंस गया। चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। इधर गेट मैन से अप रूट बाधित होने की जानकारी मिलते ही मालगाड़ी को आउटर पर रोक दिया गया।
इसके साथ ही पीछे से आ रही पद्मावत एक्सप्रेस, दिल्ली मेल, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, एसी स्पेशल एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस आदि को रास्ते में की रोक दिया गया। आनन फानन में अधिकारियों ने ट्रक से लकड़ी हटवाकर क्रेन से 1.00 बजे ट्रक को ट्रैक से हटवाया। इसके बाद कॉशन देकर ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया गया। स्टेशन अधीक्षक राजीव आर्य ने बताया कि रात 1.30 बजे जांच के बाद ट्रैक को दोबारा बहाल किया जा सका। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी धरमवीर सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।