{"_id":"5da369378ebc3e93d47d79ed","slug":"truck-ruined-labour-hardoi-news-knp519495669","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल जा रहे मजदूर को बेकाबू ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल जा रहे मजदूर को बेकाबू ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में पिहानी मार्ग पर शनिवार देर शाम सड़क किनारे पैदल जा रहे मजदूर को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बसोहा निवासी प्रेमपाल (25) पुत्र रमे दो भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में पत्नी रोली, एक बेटा व बेटी है। वह मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक शनिवार देर शाम वह शहर से मजदूरी कर घर लौट रहा था। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरगावां के पास पैदल जा रहा था। इसी दौरान हरदोई की तरफ से आ रहे ट्रक ने प्रेमपाल को कुचल दिया।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन वहां कुछ मिनट बाद उसने दम तोड़ दिया। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।