फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Truck laden with sugar hits cattle and enters house

Hardoi News: मवेशी को टक्कर मारकर चीनी लदा ट्रक मकान में घुसा

Fri, 29 Mar 2024 10:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 29 Mar 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Truck laden with sugar hits cattle and enters house
हरियावां (हरदोई)। बृहस्पतिवार देर रात को हरियावां चीनी मिल से चीनी लेकर हरदोई जा रहा ट्रक मवेशी को टक्कर मारते हुए एक मकान में घुस गया।
विज्ञापन

हादसे में हरदोई-पिहानी मार्ग पर बरगावां गांव में सड़क पर बैठे मवेशी की जान चली गई। मकान में ट्रक के घुसने से एक साइकिल, टिनशेड व शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया।
देहात कोतवाली के बरगावां निवासी रजनीश बृहस्पतिवार को परिवार के साथ सुसराल जसमई गए थे। मकान पर कोई नहीं था। पड़ोसियों ने बताया कि रात करीब एक बजे चीनी लदा ट्रक अचानक मकान से टकरा गया। तेज आवाज के कारण लोग जग गए। देखा तो ट्रक मकान में घुसा है। चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

मकान में किसी के न होने से बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया गया कि रजनीश का पूरा परिवार इसी टिनशेड के नीचे सोता था। शुक्रवार सुबह चीनी को दूसरे ट्रक में लदवाकर भेजा गया। गांव वालों ने रजनीश व पुलिस को फोन से सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed