{"_id":"68432e19ad5ae362d405fad3","slug":"truck-hits-mini-bus-from-behind-one-dead-eight-injured-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-132432-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मिनी बस में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मिनी बस में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, आठ घायल
विज्ञापन
दिवंगत रामबली।
हरपालपुर/सांडी। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर शुक्रवार को सवारी बैठाने के लिए रुकी मिनी बस ने तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बस सवार एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि आठ सवारियां घायल हो गईं। घायलों को सांडी और सवायजपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।
हरदोई से हरपालपुर के बीच बड़ी संख्या में मिनी निजी बसें चलती हैं। इसी तरह एक बस शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हरदोई से सवारियां लेकर सांडी के रास्ते हरपालपुर जाने के लिए रवाना हुई थी। सांडी थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर नयागांव बखरिया के पास सवारी खड़ी देख चालक ने बस रोक दी। इसी दौरान हरपालपुर की तरफ जा रहे सीमेंट लदे ट्रक ने मिनी बस में पीछे से टक्कर मार दी।
घटना में मिनी बस की पिछली सीट पर बैठे अरवल थाना क्षेत्र के अलियापुर निवासी रामबली (65) की मौत हो गई। सांडी के मोहल्ला नौशहरा निवासी सौकतअली (55), नया गांव निवासी नलिनी (17), भीखपुर निवासी लक्ष्मी (30), बेहटा गोकुल निवासी कल्लू (34), अनंगबेहटा निवासी विजय चंद्रा (40) और प्रगति (26), फर्रुखाबाद के राजेपुर निवासी मीना (55) और उनकी पुत्री पूजा (18) घायल हो गईं।
विज्ञापन
सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह और एसडीएम सवायजपुर संजय अग्रहरि मौके पर पहुंच गए। घायलों को सांडी और हरपालपुर सीएचसी ले जाया गया। सांडी सीएचसी से शौकतअली और नलिनी काे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि बस में पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की तलाश की जा रही है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।