फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Truck carrying gas cylinder crushes bike riding couple

Hardoi News: गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा

Sun, 19 May 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 19 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Truck carrying gas cylinder crushes bike riding couple
शाहाबाद (हरदोई)। बेटी की ससुराल जा रहे बाइक सवार दंपती को शाहाबाद कस्बे में गैस सिलिंडर भरे ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई, पति ने सीएचसी में दम तोड़ दिया। घटना के दौरान बाइक ट्रक में फंसकर लगभग 20 मीटर तक घिसटती चली गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के रधौला रमपुरा निवासी राजेंद्र प्रसाद (56) पत्नी रीता (50) के साथ रविवार सुबह बाइक से बेटी की ससुराल सिकवापुर जा रहे थे। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर शाहाबाद में स्थित बसस्टैंड के पास गैस सिलिंडर भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक ट्रक के आगे फंस गई और 20 मीटर तक घिसटती चली गई। मौके पर रीता की मौत हो गई, गंभीर हालत में राजेंद्र प्रसाद को शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। कुछ ही देर बाद राजेंद्र की भी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। बाइक सवार की जेब से दो आधार कार्ड बरामद मिले हैंं। इनमें से एक राजेंद्र प्रसाद का और दूसरा उनकी पहली पत्नी रामवती का है। रामवती की मौत के बाद राजेंद्र ने रीता से शादी की थी।
विज्ञापन

कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि उनके बेटों को घटना की जानकारी दी गई है। ट्रक पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed