{"_id":"688900d0ca69f181690f9f7d","slug":"troubled-by-day-night-tripping-hardoi-news-c-213-1-hra1004-135066-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दिन-रात की ट्रिपिंग ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दिन-रात की ट्रिपिंग ने किया परेशान
Tue, 29 Jul 2025 10:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। बिजली अफसरों को स्पष्ट निर्देश के बावजूद लोकल फाॅल्ट और ट्रिपिंग में सुधार नहीं हो रहा है। लोड काबू में नहीं आने से ट्रिपिंग पर लगातार जारी है। गुरगुज्जा व सांडी रोड उपकेंद्र सहित सिटी उपकेंद्र और कोयल बाग कॉलोनी समेत सभी उपकेंद्रों पर बिजली कटौती हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। उधर, अधिकारी कर्मचारी विद्युत व्यवस्था में सुधार में लगे हुए हैं।
बीते दिनों बिजली आपूर्ति ने शहरवासियों को रुलाकर रख दिया था। दिन भर लोकल फाॅल्ट और कटौती के साथ ही उपभोक्ताओं को रात में भी बिना बिजली रहना पड़ रहा था। सांडी रोड उपकेंद्र और गुरगुज्जा उपकेंद्र पर तो तीन दिनों तक रात- रात भर बिजली कटी। उपभोक्ताओं ने हंगामा किया और शासन प्रशासन ने भी सुध ली। इसके बाद कुछ सुधार तो हुआ है लेकिन लोकल फाॅल्ट और ट्रिपिंग पूरी तरह से बंद नहीं हुई है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मन्नापुरवा उपकेंद्र से सोमवार की रात आठ बजे लोड करीब 286 एंपियर था लेकिन कुछ ही देर में रात 9:21 बजे लोड बढ़कर 305 एंपियर तक पहुंच गया। ऐसे में कोतवाली फीडर और बाबा मंदिर का चार नंबर फीड बंद करना पड़ा। कोयल बाग कालोनी उपकेंद्र से जुड़े कलेक्ट्रेट में डेढ़ घंटे बिजली बंद रही। इसके अलावा सिनेमा रोड, अस्पताल रोड, आजाद नगर, राम नगरिया, धर्मशाला रोड और रेलवेगंज में बिजली की आवाजाही लगी रही। एक्सईन सूर्य कुमार ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
नए फीडर बनाने के लिए बंद रही बिजली
हरदोई। लोड कम करने के लिए गुरगुज्जा उपकेंद्र पर नए फीडर का निर्माण कराया जा रहा है। इसको लेकर गुरगुज्जा फीडर और बरमबाबा फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह सात बजे से एक बजे तक प्रभावित रही। बिजली जाने से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। हालांकि अभी दो दिन फीडर की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
--
विकास भवन की करीब दो घंटे तक ठप रही आपूर्ति
शहर की बिजली आपूर्ति से आमजन ही नहीं सरकारी कार्यालय भी प्रभावित हुए हैं। मंगलवार को विकास भवन की आपूर्ति करीब दो घंटे ठप रही। सरकारी कार्यालयों के इंवर्टर और यूपीएस भी बोल गए। जिससे कंप्यूटर आदि उपकरण नहीं चल सके। सरकारी काम-काज प्रभावित रहा।