फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Troubled by actions of widowed sister in law young man committed suicide in Hardoi

विधवा भाभी की नीयत में खोट: देवर से शादी करना नहीं कुछ और था उसका इरादा, महिला के मंसूबे देख युवक ने दी जान

Fri, 18 Aug 2023 02:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भरावन(हरदोई)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरावन(हरदोई) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Aug 2023 02:35 PM IST
सार

महिला ने परिजनों को बताया कि एक साल से उसके देवर पंकज से संबंध थे और इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। 15 अगस्त को दोनों के परिजनों के बीच बीतचीत भी हुई थी।

विज्ञापन
Troubled by actions of widowed sister in law young man committed suicide in Hardoi
Crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में देवर भाभी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा भाभी के चंगुल में फंसकर देवर की जान चली गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पहले तो महिला ने युवक से सात महीने की गर्भवती होने और एक साल से संबंध होने की बात कही। इसके बाद युवक शादी के लिए तैयार हो गया, लेकिन महिला के इरादे तो कुछ और ही थे।परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि अतरौली थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी पंकज (23) मुंबई में मजदूरी करता था। बीते 14 अगस्त को गांव में ही रहने वाली पारिवारिक रिश्ते में भाभी का भाई उसे मुंबई से बुलाकर लाया था। दरअसल, पारिवारिक भाभी विधवा है और बीते दिनों सात माह की गर्भवती होने की जानकारी पर जब परिजनों ने उससे पूछताछ की, तो उसने पंकज पर गंभीर आरोप लगा दिए। महिला ने परिजनों को बताया कि एक साल से पंकज से संबंध थे और इसी दौरान वह गर्भवती हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 अगस्त को पंकज के परिजनों और महिला व उसके भाई के बीच बातचीत हुई। इस दौरान महिला ने शादी न करने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी, तो पंकज और उसके परिजन कोर्ट मैरिज के लिए तैयार हो गए। गुरुवार को कोर्ट मैरिज होनी थी, लेकिन पंकज का बड़ा भाई खुशीराम मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया। 

विज्ञापन

इस पर 21 अगस्त को कोर्ट मैरिज की बात तय हुई। उधर, दूसरी ओर बुधवार को महिला ने पंकज से अपने हिस्से का खेत भी उसी के नाम करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसको लेकर पंकज और तनाव में आ गया। लगभग नौ माह पहले पंकज की सगाई पड़ोसी गांव की एक युवती से हो चुकी थी।

गुरुवार को सुबह लगभग 10 बजे पंकज ने उक्त युवती को कॉल किया और पूरे मामले की जानकारी देने के बाद खुदकुशी करने की बात कही। इस पर युवती ने पंकज के परिजनों को फोन पर पूरी बात बताई। परिजन फौरन ही उसकी तलाश में लग गए। कुछ देर बाद पंकज का शव गांव के पश्चिम की ओर एक खेत में लगे सिरसा के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। 

घटना की जानकारी पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई खुशीराम ने भाभी और उसके भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने अंतिम संस्कार के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed